छठ तैयारी को लेकर निरीक्षण : DM,SSP और नगर आयुक्त ने छठ घाट पर तैयारी का लिया जायजा

Edited By:  |
Reported By:
KAISI HAI MOKSH NAGRI GAYA ME CHAT GHAT PER PIYARI KAISI HAI MOKSH NAGRI GAYA ME CHAT GHAT PER PIYARI

गया: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों का निरीक्षण लगातार जारी है। इसी क्रम में गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, एसएसपी आदित्य कुमार, सिटी एसपी राकेश कुमार, नगर आयुक्त सावन कुमार सहित कई अधिकारियों ने शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी सूर्यकुंड, देवघाट, केंदुई घाट, झारखंडे घाट सहित कई प्रमुख घाटों पर गए एवं साफ-सफाई व सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए।

इस दौरान डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि शहर के साथ ही पूरे जिले में छठ की तैयारी प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर की जा रही है।वहीं ऩगर आयुक्त सावन कुमार न कहा कि नगर निगम क्षेत्र में छठ घाट पर साफ-सफाई को लेकर विशेष इंतजाम किये जा रहें हैं,जबकि एसएसपी आदित्य कुमार ने घाट पर भीड़ को नियंत्रित कियेजाने और ट्रैफिक व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर जानकारी दी।

इस दौरान शहर के वार्ड संख्या 40 के पार्षद प्रतिनिधि सुदामा कुमार दुबे ने नगर निगम की व्यवस्था को लेकर नरजागी जताई। सुदामा ने कहा कि सूर्य कुंड जाने के रास्ते में विगत कई दिनों से 3 जगह नाली टूटा हुआ था। जिसके जीर्णोद्वार लिए कई बार हमने निगम प्रशासन से गुहार भी लगाई थी। लेकिन कार्य नहीं किया गया। अब छठ पर्व को देखते हुए आनन-फानन में एक दिन पूर्व तीनों नाली के चेंबर को बनाया गया है, जो टेंपरेरी व्यवस्था है। एक दिन पहले बनने वाले नाली के की गुणवत्ता क्या रह जाएगी


Copy