जुगसलाई में स्वास्थ्य कर्मियों को मिला सर्टिफिकेट : सैल्यूट तिरंगा संस्था ने सभी कर्मियों को किया सम्मानित

Edited By:  |
jugsalai me swasthya karmiyon ko mila certificate jugsalai me swasthya karmiyon ko mila certificate

जमशेदपुर के जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर कार्य को लेकर सैल्यूट तिरंगा की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक कुणाल सारंगी मौजूद थे जहां उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला अफजाई किया।

केवल कोरोना काल हाल ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी 100% जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सामाजिक संस्था सैल्यूट तिरंगा द्वारा प्रशस्ति पत्र बांट कर उन्हें सम्मानित किया है। इस दौरान केवल चिकित्सक ही नहीं बल्कि नर्सों और जितने भी सफाई कर्मी हैं उनका भी हौसला अफजाई किया गया।

वहीँ जानकारी देते हुए बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि आज पूरे भारत में 100 करोड़ के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर विश्व में अपना एक स्थान बनाया है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अहम है ऐसे में इन स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य के प्रति इन स्वास्थ्य कर्मियों को सैल्यूट तिरंगा संस्था ने सम्मानित किया है। जब जब इनको संस्था की जरूरत पड़ेगी संस्था इनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।


Copy