JPSC को मिली पहली महिला अध्यक्ष : नीलिमा करकेट्टा ने संभाला कार्यभार, 1994 बैच की हैं IAS अधिकारी

Edited By:  |
JPSC ko mili pahli mahila adhyaksh JPSC ko mili pahli mahila adhyaksh

रांची : JPSC अध्यक्ष का पदभार डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा ने संभाल लिया है। वो JPSC की पहली महिला अध्यक्ष बन गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर रिटायर आईएएस अधिकारी डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा को नियुक्ति किया गया है। नीलिमा केरकेट्टा जेपीएससी अध्यक्ष के रूप में 2 वर्षाें तक काम करेंगी।

झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद सँभालते ही नीलिमा केरकेट्टा ने अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की और आयोग के विषय में जानकारी ली। इनकी छवि कुशल प्रशासक के रूप में रही है ऐसे में जेपीएससी के अध्यक्ष बनने के बाद उनका प्रशासनिक अनुभव का लाभ राज्य के युवाओं को मिलेगा इस बात की उम्मीद की जा सकती है।

डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा का जन्म 22 अगस्त 1962 में हुआ था। 1994 बैच की आईएएस अधिकारी रही डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर में अपनी सेवा दे चुकी हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में लोक स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव और महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल में सीईओ समेत अन्य महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवा दें चुकी हैं। इससे पहले डॉ केरकेट्टा 5 साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थीं। उनके पिता डॉ. आर केरकेट्टा बिरसा कृषि विद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं और वे जाने-माने कृषि वैज्ञानिक थे।


Copy