JMM महाधिवेशन : क्या बदल जाएगा पार्टी का संविधान?? संविधान संशोधन समिति ने की गहन समीक्षा..बैठक से सीता सोरेन गायब....

Edited By:  |
Reported By:
JMM MEETING JMM MEETING

रांची- जेएमएम का पार्टी महाधिवेशन 18 दिसंबर को रांची में होने जा रहा है। इस महाधिवेशन में उपर से लेकर नीचे तक पार्टी को बदलने की कवायद है। पिछले दिनों रांची में केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक के तुरंत बाद शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी की सभी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। पार्टी ने महाधिवेशन को लेकर सारे निर्णय लेने का अधिकार पार्टी के कार्यकारी केन्द्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दे दिया था। उसी दौरान पार्टी में दो समितियां बनी। जिसमें पार्टी का संविधान संशोधन समिति और राजनीतिक प्रतिवेदन समिति थी।

उसी को लेकर आज दोनों समिति की बैठक हुई। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण था, संविधान संशोधन समिति की बैठक, जो चंपई सोरेन के आवास पर हुई। जिसमें पार्टी के सभी बडे नेताओं ने शिरकत की। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी के संविधान में बदलाव पर चर्चा हुई। हालांकि पार्टी की ओर से यह भी खुलासा नहीं किया गया कि क्या क्या बदलाव करने पर चर्चा हुई है।

पिछले कुछ समय से पार्टी का स्वरुप बदला है। पहले पार्टी शिबू सोरेन के नेतृत्व में थी। वैसे आधिकारिक रुप से आज भी है। लेकिन कमान अब हेमंत सोरेन के हाथों में है। ऐसे में पार्टी पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने, बडा फैसले लेने का अधिकार मिले, इस तमाम मुद्दों पर आधिकारिक रुप से बदलाव हो सकते हैं।

इस बैठक में शिबू सोरेन की बहू और विधायक भी है और समिति सदस्य भी हैं, वे बैठक में नहीं पहुंचीं। पिछले कुछ समय से वे लगातार बागी तेवर अपनाए हुए थीं और उन्होंने कई बार पार्टी के तौर तरीकों पर सवाल भी खडे किये थे। ऐसे में उनका बैठक में नहीं पहुंचना, नाराजगी की वजह माना जा रहा है।


Copy