JMM की 12वें केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारी तेज : बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने JMM पर किया कटाक्ष, परिवारवाद वंशवाद की पार्टी...

Edited By:  |
Reported By:
jmm ki 12ve kendreey mahadhiveshan ki taiyari tej jmm ki 12ve kendreey mahadhiveshan ki taiyari tej

झारखंड मुक्ति मोर्चा 18 दिसंबर को राजधानी में आयोजित होने वाले 12वें केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारी कर रहे हैं। महाधिवेशन से पुर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी समितियों को भंग कर दिया गया था और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।

पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा है कि महाधिवेशन के लिए राजनैतिक प्रतिवेदन समिति बनाई गई है। इसके लिए पार्टी ने जिला में नेताओं को अलग-अलग पद की जिम्मेवारी होती है जो महाधिवेशन से पहले एक कोरम के तहत पूरा किया जा रहा है जिसमें जिला समितियों का पुनर्गठन हुआ है।

वहीं इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कटाक्ष करते हुए कहा है की झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवारवाद वंशवाद की पार्टी है। इनका जनता से कोई लेना देना नहीं है। अपनी मनमानी के तहत कार्य करते हैं। इनके कार्यशैली पर इन्हीं के भाभी सीता सोरेन जोकि जामा से विधायक हैं वह सरकार पर आरोप लगाती है कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और सत्ता सही हाथों में नहीं है। जहां तक बात रही महाधिवेशन की तो इनका जब मन में आता है तब यह बैठक करते हैं इनकी कोई नीति नहीं है।


Copy