जितिया व्रत को लेकर उत्साह : स्नान के लिए गंगा घाट पर दिख रही है महिलाओं की भीड़

Edited By:  |
JITIYA VRAT KO LEKAR GANGA GHAT ME BHID JITIYA VRAT KO LEKAR GANGA GHAT ME BHID

PATNA :-जितिया व्रत को लेकर आज सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी۔۔۔ काफी संख्या में श्रद्धालु आज सुबह से ही गंगा में स्नान करते नजर आ रहे हैं ۔۔ आज सुबह से ही पटना सिटी के कंगन घाट एवं अन्य गंगा घाट में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। गंगा स्नान करने के बाद सूर्य भगवान को जल अर्पण कर रहे हैं।

बताया जाता है कि जितिया व्रत पुत्र के दीर्घायु, सुखी और निरोगी जीवन के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया व्रत रखा जाता है। जितिया व्रत या जीवित्पुत्रिका व्रत हर वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन माताएं निर्जला व्रत रखती हैं, जिसमें जल, फल या अन्न आदि ग्रहण नहीं किया जाता है। यह कठिन व्रतों में से एक है। इस दिन पूजा के समय गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन से जुड़ी पौराणिक कथा सुनी जाती है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत कथा या जितिया व्रत कथा भी कहते हैं।


Copy