झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री भी हुए कोरोना पॉजिटिव : बन्ना गुप्ता ने खुद को किया आइसोलेट, संपर्क में आये लोगों से जांच की अपील
Edited By:
|
Updated :08 Jan, 2022, 03:36 PM(IST)
Reported By:
Ranchi: कोरोना संक्रमण अब झारखंड में भी तेजी से पांव पसार रहा है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी संक्रमण के चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद ही ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
कुछ दिनों से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की तबियत ख़राब चल रही थी। स्वास्थ्य मंत्री सर्दी खांसी से परेशान चल रहे थे। तबियत ठीक नहीं लगने पर उन्होंने कोरोना जांच करायी थी जिसकी रिपोर्ट आने पर कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर कहा है कि जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए वे कोरोना पोजिटिव हो गए हैं। वे अपने आवास पर ही आइसोलेटेड हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आये सभी लोग अपना कोरोना जांच करवा लें और आइसोलेट हो जाएं।