झारखंड के गवर्नर ने क्रिसमस की दी बधाई : अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया नमन

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand ke governor ne krismas ki di badhai jharkhand ke governor ne krismas ki di badhai

झारखंड के गवर्नर रमेश बैस ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया है। विश्वपटल पर एक आदर्श की प्रतिमूर्ति माने जाने वाले इस महान व्यक्तित्व ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा व मानव-कल्याण में समर्पित कर दिया। उनकी कीर्ति सदा सबका मार्गदर्शन करती रहेगी।

झारखंड के गवर्नर रमेश बैस ने ट्वीट कर सभी को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

झारखंड गवर्नर ने ट्वीट कर महान स्वतंत्रता सेनानी,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् और समाज सुधारक भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में मालवीय का अविस्मरणीय योगदान राष्ट्र सेवा हेतु सदैव सभी के लिए प्रेरणादायी है।


Copy