जीत की शुभकामनाएं : 36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 के लिए झारखंड के 42 सदस्यीय महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों की हॉकी टीम राजकोट रवाना

Edited By:  |
Reported By:
jeet  ki shubhkamnaye jeet  ki shubhkamnaye

रांची:29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात में आयोजित 36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 में झारखंड से कुल 17 टीमों में 265 एथलीट एवं ऑफिशियल भाग ले रहे हैं. जिसमें हॉकी झारखंड के भी महिला और पुरुष हॉकी टीम में 36 खिलाड़ी एवं 6 ऑफिशियल भाग रहे हैं. झारखंड की 42 सदस्यीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजकोट,गुजरात सोमवार को रवाना हुई.

महिला टीम सोनल मिंज,निक्की प्रधान,सलीमा टेटे,संगीता कुमारी,ब्यूटी डुंगडुंग,दीपिका सोरेंग,महिमा टेटे,काजल बड़ा,सिमता मिंज,सुभासी हेमरोम,प्रमिला सोरेंग,रोपनी कुमारी,दिप्ती कुल्लू,अलबेला रानी टोप्पो,अंजली बिंझिया,रजनी केरकेट्टा,बालो होरो,,बिनिमा धान. कोच बिगन सोय,तारिणी कुमारी मैनेजर मनोज कोनबेगी.

पुरुष टीम- अमन दीपक तिग्गा,विजय खेस,अल्बर्ट डुंगडुंग,सुसारण पूर्ति,नोएल टोपनो,जेन सोरेंग,अनुरोध भेंगरा,रोहित बेसरा,लव लाइट कुजूर,असीम तिर्की,बिरसा ओड़िया,डेनिस केरकेट्टा,नवीन केरकेट्टा,दीपक सोरेंग,सेम मुंडा,सुखनाथ गुड़िया,सिमोन बोदरा,अभिषेक कुमार साहू,कोच- एलेक्सियूस लकड़ा,फिजियो -लव कुमार,मैनेजर-मनोज प्रधान.

राजकोट के लिए हॉकी टीम रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. इससे पूर्व कल शाम को हॉकी झारखंड के कार्यालय में हॉकी झारखंड के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशिकांत प्रसाद,सीईओ रजनीश कुमार, महासचिव विजय शंकर सिंह,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,संयुक्त सविव बिगन सोय,तारिणी कुमारी,,जिला खेलकूद विभाग रांची के मुकेश कुमार,सहित खेल विभाग, JOA और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को खेल किट देते हुए जीत की शुभकामनाएं दी.


Copy