जननायक की जयन्ती : CM नीतीश कुुमार एवं रामनाथ ठाकुर समेत कई नेताओं और अधिकारियों ने कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती पर दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
JANNAYAK KARPURI THAKUR KO CM SAMET KAYE LOGO NI DI SRADHANJALI JANNAYAK KARPURI THAKUR KO CM SAMET KAYE LOGO NI DI SRADHANJALI

Patna:-जननायक स्व. कर्पूरी ठाकूर की आज 97 वीं जयन्ती है।इस अवसर पर उनकी जन्मस्थली समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से लेकर राजधानी पटना एवं देश के अन्य हिस्सों में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

इस कड़ी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर कर्पूरी ठाकूर के चित्र पर किया माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.वहीं बिहार विधानसभा परिसर स्थित कर्पूरी की प्रतिमा पर पटना जिला जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह समेत कई अधिकारियों ने माल्यार्पण किया.

जबकि समस्तीपुर में आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह में स्व. कर्पूरी ठाकुर के बेटे और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ,विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी,डीएम योगेन्द्र सिंह समेत कई अन्य लोग शामिल हुए और कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक और राजनीतिक भूमिका की चर्चा की.

बताते चलें कि जननायक कर्पुरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को हुआ था जबकि उनका निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था.वे भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।


Copy