जताया आभार : CM नीतीश ने PM का किया धन्यवाद..द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने पर मोदी ने किया था फोन

Edited By:  |
JAB PM MODI NE BIHAR KE CM KO PHONE KAR DI EXCLUSIVE INFORMATION JAB PM MODI NE BIHAR KE CM KO PHONE KAR DI EXCLUSIVE INFORMATION

patna:-झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को फोन करके जानकारी दी थी...इसकी जानकारी खुद सीएम नीतीश कुमार ने दी है.

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं और एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है.द्रौपदी मुर्मू मूलतः उड़ीसा की रहने वाली हैं और उड़ीसा सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया था उसके पश्चात झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनकी भूमिका सराहनीय रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कल प्रधानमंत्री जी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है प्रधानमंत्री जी को भी इसके लिए हृदय से धन्यवाद.

बताते चलें कि नीतीश कुमार पिछले दो राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के प्रत्याशी को समर्थन दिया था जिसकी वजह से इस बार जेडीयू के स्टैंड को लेकर कई तरह की चर्चायें हो रही थी,पर इस बार जेडीयू और नीतीश कुमार ने एनडीए में रहते ही एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही है.


Copy