जब 6 इंच लंबे मोबाइल को निगल गया कैदी : जानिए उसके बाद क्या हुआ उसका हाल

Edited By:  |
jab 6 inch lambe mobile ko nigal gya kaidi jab 6 inch lambe mobile ko nigal gya kaidi

नई दिल्ली : एशिया की सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार तिहाड़ जेल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सजा भुगत रहे एक कैदी ने अचानक ही एक मोबाइल निगल लिया। मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

मामला नई दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल का है जहाँ एक कैदी को अचानक ही पेट में तेज दर्द होने लगा। दवादारू कराने के बाद भी जब दर्द में सुधार ना हुआ तो कैदी को इलाज के लिए दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब कैदी का एक्स-रे कराया तो सभी भौंचक रह गए।

दरअसल कैदी के एक्स-रे में साफ़ साफ़ एक मोबाइल होने का पता चला। डॉक्टरों ने घंटों मशक्कत के बाद बिना चीड़फाड़ किये ही इंडोस्कोपी के माध्यम से मोबाइल जिसकी लम्बाई 6 इंच और चौड़ाई 3 इंच है उसको पेट से बाहर निकाल लिया है।

बता दें कि 5 जनवरी के दिन तिहाड़ जेल में जेल प्रशासन के द्वारा कैदियों के वार्ड का औचक निरिक्षण किया जा रहा था तभी एक कैदी जिसका नाम संतोष है उसने अपने पास छिपा रखा मोबाइल निगल लिया।

अब जब मामला सामने आ गया है तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है कि आखिर इतनी सख्त व्यवस्था के बावजूद परिसर में मोबाइल कैसे आ गया।


Copy