हर घर तिरंगा अभियान : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बिरसा चौक से मोरहाबादी बापू वाटिका तक निकाला गया तिरंग यात्रा

Edited By:  |
Reported By:
har ghar tirangaa abhiyaan  har ghar tirangaa abhiyaan

रांची: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा चौक से मोरहाबादी बापू वाटिका तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया.तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, मेयर आशा लकड़ा, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, विधायक सी पी सिंह,नवीन जायसवाल एवं महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए.

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इसी के तहत झारखंड प्रदेश में भी किसान मोर्चा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है.

वहीं रांची के मेयर आशा लाकड़ा ने भी कहा कि किसान भी किसी से पीछे नहीं है और इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली है.


Copy