गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार : नाबालिग छात्रा से ट्यूशन टीचर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार
Edited By:
|
Updated :11 Dec, 2021, 03:53 PM(IST)
Reported By:
जमशेदपुर : गुरु शिष्य का रिश्ता फिर एक बार शर्मसार हो गया है। 40 वर्षीय सत्यवर्त दास ने 8वी में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया इतना ही नहीं छात्रा के व्हाटसप पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजा करता था।
एक दिन छात्रा की माँ ने छात्रा का व्हाट्सएप चेक किया तो हैरान रह गई। छात्रा की माँ ने टीचर के खिलाफ व्हाट्सएप का स्क्रीनशॉट लेकर एक लिखित शिकायत महिला थाने में शिकायत दर्ज कराया। इधर शिकायत की खबर मिलते ही शिक्षक फरार हो गया। वही छात्रा अपने माता और पिता के साथ न्याय की गुहार लगाने SP के दरबार जा पहुंची।
आपको बता दें कि जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत रामदेव बागान की रहने वाले इस परिवार ने अपने घर में 12 साल से रह रहे टीचर पर अपनी बेटी के ऊपर गन्दा नजर और लड़की के साथ मोलेस्टेशन का मामला दर्ज करवाया है।