गया जिला का 157 वां स्थापना दिवस : साइकिल रैली समेत कई कार्यक्रम आयोजित,जिला प्रशासन के साथ प्रबुद्ध नागरिक और स्कूली बच्चे हुए शामिल

Edited By:  |
Reported By:
gaya jila ke asthapna diwas per kaye karakram aaojit gaya jila ke asthapna diwas per kaye karakram aaojit

गया: बिहार के गया ज़िला के 157 वां स्थापना दिवस पर स्थानीय टावर चौक से गांधी मैदान स्टेडियम तक साईकल रैली निकली गई। इस साइकिल रैली को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वे स्वयं साइकिल चलाकर टावर चौक से गांधी मैदान तक पहुंचे। साइकिल रैली में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, अधिकारी व स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।

इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि आज गया जिला का 157 वाँ स्थापना दिवस मनाया जा रहा हैं। एक सौ 56 वर्ष पूर्व 1865 में गया जिला का स्थापना किया गया था। गया जिला का ऐतिहासिक महत्व है। गयाजी इतिहास के पन्नो में दर्ज है। आज गया जिला वासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। गया जिला का प्रत्येक वर्ष 3 अक्टूबर को स्थापना दिवस मनाया जाता हैं। स्थापना दिवस के मौके पर साइकिल रैली निकाली गई है। जिसमें बच्चों एवं जिला वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। आज के दिन कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है।

संध्या में दीप प्रज्वलन व केक काटकर जिला का स्थापना दिवस विधिवत मनाया जाएगा। स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर के बच्चों के द्वारा निबंध, पेंटिंग, डिबेट, स्पीच प्रतियोगिता की गई थी। जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों का सलेक्शन कर सम्मानित किया जाना है। इस अवसर पर डीएम ने जिला वासियों से अपील की है सभी लोग कोरोना वैक्सीन का दोनो डोज अवश्य लें। गया जिला के विकास लिए हम अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे है। गया जिला का जो ऐतिहासिक गौरव है उसको हम सभी को बरकरार रखना होगा।


Copy