मछली ने ले ली जान : गिरिडीह में मछली खाने के बाद एक ही परिवार के 2 की मौत,6 बीमार

Edited By:  |
fish ne le li jaan fish ne le li jaan

गिरिडीह-बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीह से है जहां मछली खाने के बाद पूरा परिवार बीमार हो गया जिसमें से 2 की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।प्रथम दृष्ट्या यह मामला फूड प्वाइजनिंग का माना जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के देवरी प्रखंड के टाकाबाद गांव की पुल्लू राणा के परिवार में गुरूवार की देर शाम देवरी बाजार से मछली लाई गई थी।उसी मछली को घर में पकाया गया और परिवार के सभी सदस्य खा पीकर सो गए।सोने के कुछ घंटे बाद अर्धरात्री करीब 1 बजे परिवार के सभी सदस्यों को उल्टियां होने लगीं। और कई लोग बेहोश हो गए।

इस बात की जानकारी जब आस पड़ोस वालों को मिली तो वे घर पहुंचे और पाया कि दो लोगों की मौत हो चुकी है,जिसमें से एक 75 वर्षीय पुल्लू राणा है और दूसरा 10 वर्षीय विपिन कुमार है। दो मृत के अलावा परिवार के ही 6 अन्य लोग मूर्छित व गंभीर स्थिति में हैं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराआ गया है जहां की की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं मामला की जानकारी मिलते ही स्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।परिवार का एक बच्चा विवेक कुमार ने मछली लाने और खाने के बाद बीमार होने की कहानी बताई है।

नफीस अजहर की रिपोर्ट


Copy