भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव : प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी 'फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित

Edited By:  |
Reported By:
film festival film festival

पटना। प्रसिद्ध गीतकार और लेखक प्रसून जोशी ka गोवा में 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रसून जोशी को यह पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने सिनेमा, लोकप्रिय संस्कृति और कलात्मक सामाजिक कार्यों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया। इस मौके पर वॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी मौजूद थीं।

इस मौके पर फिल्मों में अपने भावपूर्ण और प्रेरक गीतों,टीवी विज्ञापनों और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियों के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाने वाले,पद्मश्री अलंकरण और कई अन्य राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेता प्रसून जोशी ने युवा और नवोदित फिल्म निर्माताओं से कहा कि वे विविधता के भ्रम की स्थिति को संजो कर उसका जश्न मनायें।“युवा दिमागों को भ्रम की स्थिति का जश्न मनाना शुरू कर देना चाहिए। भ्रम सबसे उपजाऊ अवस्था है और सबसे अधिक असुविधाजनक है,लेकिन सबसे अच्छे विचारों की उत्पत्ति भ्रम में ही होती है।"

उन्होंने फिल्म निर्माण की आकांक्षा रखने वालों को आगाह किया कि महान सिनेमा का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,इसलिए फिल्म निर्माताओं को यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि वे शॉर्टकट से कहीं पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण में सफलता रचनात्मक प्रयास से होनी चाहिए,न कि संयोग से।

प्रसून जोशी ने2001में राजकुमार संतोषी की‘लज्जा’के साथ एक गीतकार के रूप में भारतीय सिनेमा में प्रवेश किया,और तब से वे‘तारे ज़मीं पर’, ‘रंग दे बसंती’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘नीरजा’, ‘दिल्ली6’और‘मणिकर्णिका’तथा कई अन्य फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।उन्होंने कान में‘गोल्डन लायन’और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के‘यंग ग्लोबल लीडर’सहित अनेक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं।

प्रसून जोशी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष भी हैं।


Copy