भोजपुरिया धमाल : त्योहारों में 'आ गया हीरो हैंडसम' और 'बागी इश्क'

Edited By:  |
Reported By:
film film

त्‍यौहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में एंटरटेमेंट का भी बहुत महत्‍व होता है। इसको ध्‍यान में रखकर फिलमची भोजपुरी टीवी लगातार एक से बढ़कर एक फिल्‍मों का प्रसारण वर्ल्‍ड टेलीवीजन प्रीमियर में कर रहा है। इसी क्रम में इस सप्‍ताह 30 अक्‍टूबर को फिल्‍म‘बागी इश्‍क‘ का टेलीवीजन प्रीमियर दोपहर 12 से होगा, जबकि अगले दिन 31 अक्‍टूबर को‘आ गया होरो हैंडसम’ का भी प्रसारण हो रहा है। यानी अक्‍टूबर महीने का अंत भी फुल टू धमाल मनोरंजन से होने वाला है।

इसकी जानकारी आज फिलमची भोजपुरी के आधिकारिक सूत्रों ने दी। उन्‍होंने बताया कि ये दोनों ही फिल्‍में बेहद महत्‍वपूर्ण हैं। इसके लिए दर्शकों को भी खास इंतजार होगा। एक्‍शन सिक्‍वेंस होते हुए भी दोनों फिल्‍मों की कहानी अलग है। फिल्‍म में गाने और संवाद दर्शकों के दिल को छूने वाले हैं। फिल्म मेकर के अनुसार, ये दोनों ही फिलें पारिवारिक हैं।


Copy