एक बार फिर विवादों में हेयर स्टाइलिस्ट ! : महिला के साथ बदसलूकी पड़ा भारी, मामला दर्ज

Edited By:  |
ek baar fir vivadon me hair stylist ek baar fir vivadon me hair stylist

मुजफ्फरनगर : फेमस हेयर स्‍टाइलिस्‍ट जावेद हबीब एक बार फिर विवादों में आ गए है। जावेद हबीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के बालों में कटिंग करने के दौरान ही महिला के बालों में थूकते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी मिल रही है कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में जावेद हबीब जिस महिला के बालों में थूक रहे हैं, वो बागपत जिला अंतर्गत बड़ौत निवासी पूजा गुप्ता हैं। पीड़ित महिला वंशिका ब्यूटी पार्लर की संचालिका हैं। महिला ने बताया कि 2 लोग उन्हें आमंत्रित करने आए थे। उनके बुलाने पर वो अपने पति संजीव गुप्ता के साथ 3 जनवरी को मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किंग विला होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचीं थी।

जहां स्टेज पर जावेद हबीब के द्वारा यह प्रकरण किया गया जिससे महिला आहत हुई। उसने शो ऑर्गनाइज़र से भी इस बारे में बात करनी चाही लेकिन बात नहीं सुनी गई। पीड़ित महिला ने बताया कि आइजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत की है। हेयर स्टाईलिस्ट ने जो भी किया है यह कतई उचित नहीं है।

आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के SSP अभिषेक यादव ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मंसूरपुर थाने में जावेद हबीब के खिलाफ धारा 355 (अनादर करना), धारा 504 (शांतिभंग की नीयत से जान बूझकर बेइज्‍जत करना), महामारी अधिनियम और धारा 56 (आपदा प्रबंधन अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालाँकि मामला दर्ज होने के बाद जावेद हबीब ने देर रात माफ़ी मांग ली है।


Copy