भ्रष्टाचारियों पर नकेल : मुजफ्फरपुर के मुसहरी आपूर्ति पदाधिकारी के ठिकानों पर निगरानी का छापा..मिले लाखों की नगदी और आभूषण

Edited By:  |
Reported By:
ek aur corrupt officer ke thikano per nigrani ka raid ek aur corrupt officer ke thikano per nigrani ka raid

Desk:- बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।इस कड़ी में आज निगरानी ने टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर के मुसहरी ब्लॉक में पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।इस छापेमारी में अब तक 12 लाख रुपए नगद ,1 किलो सोने के आभूषण और कई अवैध संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं।हाजीपुर में आलीशान घर के अलावे बैंकों में करोड़ रू जमा है। दिल्ली में दो फ्लैट व 10 लाख के किसान विकास पत्र मिला है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के खिलाफ कई तरह की शिकायते मिल रही थी,जिसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू की गई थी. आरोपी पर मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित ग्रैंड मॉल में करीब डेढ़ करोड़ रुपेश से दो दुकान खरीदने का भी आरोप है. हाजीपुर में आलीशान घर के अलावे बैंकों में करोड़ रू जमा है। दिल्ली में दो फ्लैट व 10 लाख के किसान विकास पत्र मिला है।


Copy