झारखंड में शिक्षा : लैंग्वेज लैब में बच्चे सिखेंगे इंग्लिश...बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रिंसिपल-टीचर को ट्रेनिंग

Edited By:  |
Reported By:
education education

रांची- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की झारखण्ड में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए पंचायत स्तर पर मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य शुरू किया है। मॉडल स्कूल के निर्माण की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं, ताकि झारखण्ड के बच्चों को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।

*प्रिंसिपल एवं शिक्षकों की क्षमता विकास पर फोकस*

स्कूल संचालन का नेतृत्व करने वाले प्राधानाध्यापकों की क्षमता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिये उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रखंड स्तर पर 325 प्राधनाध्यापकों का प्रशिक्षण शुरु किया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 740 शिक्षकों ने भाग लिया है।

सीबीएसई से एफिलिएटेड होंगे स्कूल

राज्य के मॉडल विद्यालयों को सीबीएसई से सम्बद्धता दिलाई जाएगी। इस तरह 80 स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा। भविष्य में योजना का विस्तार करते हुए लगभग 15 लाख बच्चों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

पढ़ने की क्षमता के साथ अंग्रेज़ी बोलने का विकास भी

मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राएं पाठ्य पुस्तक पढ़ सकने की क्षमता प्राप्त कर सकें, इसके लिये आओ पढ़े, खूब पढ़े पठन अभियान शुरू करने की योजना पर सरकार कार्य कर रही है। पठन सामग्री के रूप में पाठ्य पुस्तकें, कहानियां, आलेख एवं शब्दों को पढ़ने का अभ्यास कराया जायेगा। साथ ही बच्चों को अंग्रेज़ी बोलने की क्षमता विकसित करने के लिये इस क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएँ और एनसीआरटी, एनईआईपी का सहयोग लिया जायेगा। स्कूलों में लैंग्वेज लैब की स्थापना के साथ स्पोकेन इंग्लिश कोर्स तैयार कर विद्यालयों में संचालित किया जाएगा।


Copy