दुष्कर्म के बाद इंटर छात्रा की हत्या : पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपी को हिरासत में लिया

Edited By:  |
DUSKARM KE BAAD INTER KI CHATRA KI HATYA DUSKARM KE BAAD INTER KI CHATRA KI HATYA

GAYA:- गया जिले में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना हुई है। जिले की गुरुआ प्रखंड के रामा बिगहा की इंटर की छात्रा को भरोसे मे लेकर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है। हत्या के बाद उसका शव देर रात उसके घर के बाहर फेंक कर फरार हो गया। सुबह होने पर मामला प्रकाश में आने पर हंगामा हो गया।

मामला के प्रकाश में आने पर गुरुआ पुलिस ने शक के आधार पर पांच लड़कों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है।वहीं मुख्य आरोपी अब भी फरार है। गुरुआ थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में तेजी से दबिश दी जा रही है।मृतका के परिजनों के मुताबिक रमा बिगहा की रहने वाली इंटर की छात्रा सुबह में गुरुआ स्थित प्रोजेक्ट स्कूल गई थी। दोपहर में किसी युवक के साथ बाइक पर बैठ कर वह कहीं चली गई थी। उसके बाद से वह लापता हो गई। देर शाम तक भी जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके घरवालों को चिंता हुई। गांव की लड़कियों से जो प्रोजेक्ट स्कूल में ही पढ़ती हैं उनसे घर वालों ने पूछताछ की तो पता चला कि वह किसी लड़के के साथ बाइक से गई है। उसके बाद कल होकर छात्रा का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना रात को ही गुरुआ पुलिस को दी गई। गुरुआ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी जुटाई और छानबीन शुरू कर दी। सुबह होते-होते पुलिस ने 5 लड़कों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर से इस घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव करना चाहा पर पुलिस ने उन्हें लाठियां चटका कर भगा दिया।इस मामले पर एसएसपी आदित्य कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। यह मामला गैंग रेप से जुड़ा नहीं है।कई आरोपियो को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन की जी रही है।


Copy