डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की 137वीं जयंती आज : राज्यपाल और सीएम ने देश के प्रथम राष्ट्रपति को किया नमन

Edited By:  |
dr. rajendra prasad ki 137 vi jayanti aaj dr. rajendra prasad ki 137 vi jayanti aaj

झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के राजेन्द्र चौक स्थित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया है। देश आज पहले राष्ट्रपति और आजादी के महानायकों में से एक डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 137वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर देश में कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर कहा है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर शत-शत नमन। इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने एक साथ राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया है।

देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का जब भी जिक्र होता है, डॉ. राजेंद्र प्रसाद का नाम सबसे ऊपर हमेशा आता है। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई थी। राजेंद्र प्रसाद ने भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद को सम्मान से लोग "राजेन्द्र बाबू" कह कर भी बुलाया करते हैं।


Copy