GAYA में थानाध्यक्ष को मारी गोली : Tankuppa के बरतारा में डीजे रोकने पर हुआ विवाद

Edited By:  |
Reported By:
Dj bajane se rokne per gaya me thana prabhriti ko mari goli Dj bajane se rokne per gaya me thana prabhriti ko mari goli

गया: बड़ी खबर बिहार के गया जिले से है जहां मूर्ति विसर्जन के बाद डीजे बजा रहे लोगों को रोकने गई पुलिस पर गोलीबारी की गई है ।इस गोलीबारी में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.यह घटना गया जिले के टनकुप्पा थाना के बरतारा की है।

मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष को डीजे की धून पर मूर्ति विसर्जन करने गए युवकों की भीड़ में से किसी ने गोली मार दी। थानाध्यक्ष की जांघ में दो गोली लगी है। गोली लगते ही थानाध्यक्ष जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही मौके से युवकों की भीड़ के बीच हड़कंप मच गया। इस घटना में एक सैप जवान कृष्णदेव शर्मा भी जख्मी हुए हैं। उन्हें सिर पर पत्थर लगी हैं।

टनकुप्पा थाना के एसआई शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि थाना के बरतारा बाजार में लक्ष्मी पूजा के मौके पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा बिठाई गई थी। उसी प्रतिमा का विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में युवक डीजे के साथ वंशी नदी में निकले थे। वंशी नदी में मूर्ति विसर्जित कर लौटने में शाम हो गई थी और इलाके में अंधेरा पसर गया था। मूर्ति विसर्जित करने के बाद भी युवक डीजे की धुन पर नाचते झमूते लौट रहे थे। इसी बीच डीजे बजाए जाने की सूचना पर गश्ती में रहे टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार दलबल के साथ वंशी नदी की ओर पहुंचे और डीजे जब्त करने की कार्रवाई में जुट गए।

पुलिस की इस कार्रवाई पर युवकों की भीड़ उग्र हो गई। पुलिस व युवकों के बीच पहले बहस फिर झड़प हुई। झड़प के बीच ही पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ गया। लाठी चार्ज होते ही युवकों ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी के बीच ही युवकों की भीड़ में से किसी युवक ने ताबड़तोड़ दो गोली चला दी। दोनों गोलियां एक-एक कर थानाध्यक्ष की बायीं जांघ को भेदते हुए निकल गई। वहीं गोली लगते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही युवकों के भीड़ मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गई।

वहीं अन्य पुलिस कर्मी थानाध्यक्ष को कवर कर उन्हें बचाने व अस्पताल ले जाने में जुट गए।

थानाध्यक्ष को पुलिस कर्मी टनकुप्पा सरकारी अस्पताल ले गए और वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

वहीं घटना के बाद डीएसपी समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की धड़पकड़ में जुट गई है।


Copy