कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान : अध्यक्ष चुनाव लड़ने से किया इंकार, नाम लिया वापस

Edited By:  |
digvijay singh ney naam liya wapas digvijay singh ney naam liya wapas

NEW DELHI : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ने जा रहा हूं। मैंने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। दिग्विजय सिंह ने अपने बदले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित करते हुए कहा कि मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।

बताते चलें कि राजस्थान की घटना के बाद अशोक गहलोत ने अपना नाम वापस ले लिया था। उसके बाद दिग्विजय सिंह का नाम सामने आया था और कहा जा रहा था कि उनकी जीत तय है।

बताते चले कि आज अध्यक्ष पद के नॉमिनेशन का अंतिम दिन है। अगर आज कांग्रेस की ओर से कोई अन्य नेता नॉमिनेशन नहीं करता है तो अध्यक्ष पद के लिए मात्र 2 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचेंगे। इनमें से पहला नाम शशि थरूर और दूसरा मल्लिकार्जुन खड़गे का है। सूत्रों की माने तो ऐसी परिस्थिति में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत तय है।

दिग्विजय ने कहा कांग्रेस के लिए काम किया है। काम करता रहूंगा। तीन बातों पर समझौता नहीं करता। पहली बात- दलित, आदिवासी के मामलों में समझौता नहीं करता। दूसरी बात- साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों से समझौता नहीं करता। तीसरी बात- गांधी परिवार के साथ निष्ठा से समझौता नहीं करूंगा।

मैं कल खड़गेजी के घर गया कि आप अगर नॉमिनेशन कर रहे हो तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। प्रेस के माध्यम से आज जानकारी मिली कि वे कैंडिडेट हैं। मैं आज फिर उनके घर गया कि आप वरिष्ठ नेता हैं, मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात सोच भी नहीं सकता। अब उनका इरादा चुनाव लड़ने का है तो मैं उनका प्रस्तावक बनना स्वीकार करता हूं।


Copy