धक धक गर्ल का जबरा फैन है पप्पू सरदार : 1996 से लगातार माधुरी दीक्षित का मना रहा बर्थडे, राष्ट्रपति से कर दी बड़ी मांग

Edited By:  |
Reported By:
dhakdhak girl ka jabra fan hai pappu sardaar dhakdhak girl ka jabra fan hai pappu sardaar

जमशेदपुर : खबर है जमशेदपुर से जहां माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार के द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। साथ ही भारत के राष्ट्रपति से बड़ी मांग कर दी है।

धकधक गर्ल माधुरी के जन्मदिन यानि कि 15 मई को जमशेदपुर के लोग एक फेस्टिवल के रूप में मनाते हैं। शहर के सभी लोगों की नजर पप्पू सरदार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर होती है और हो भी क्यों ना बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्मदिन जो है। पिछले कई वर्षों से पप्पू सरदार के द्वारा माधुरी दीक्षित का जन्मदिन मनाया जाता है। हालांकि पिछले 2 वर्ष कोरोना काल के दौरान सादगी में बीत जाने के बाद इस वर्षों पुरानी महफिल एकबार फिर सज गई। रात 12:00 बजे पप्पू सरदार के द्वारा केक काटकर माधुरी दीक्षित को उसके जन्मदिन की बधाई दी गई।

वही केक कटिंग से पहले पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए पप्पू सरदार ने कहा कि हम इस वर्ष अपनी बहन माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति से सुरों की मलिका स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम पर सिक्का जारी करने की मांग कर रहे हैं ताकि युवा पीढ़ी के बीच लता मंगेशकर को जीवित रखा जा सके।

वही इस समारोह का गवाह बनने आए कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक सुनहरा पल है जो हम लोगों के लिए यादगार बनते जा रहा है। समारोह में कुछ महिलाएं 1996 से इस समारोह में लगातार शामिल होकर माधुरी दीक्षित को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।


Copy