राजधानी में स्नातक छात्र की गोली मार हत्या : क्रिकेट विवाद में हत्या की आशंका,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

Edited By:  |
Reported By:
CRICKET VIVAD ME STUDENT KI GOLI MAR HATYA CRICKET VIVAD ME STUDENT KI GOLI MAR HATYA

PATNA:-बड़ी घटना राजधानी पटना से है जहां विवेक नामक एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।हत्या की यह वारदात बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी में देर शाम की है।छात्र की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।वारदात की सूचना के बाद स्थानीय बुद्धा कॉलेनी थानाध्यक्ष निहार भूषण दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू की ।मृतक विवेक स्नातक का छात्र था और बुद्धा कॉलोनी में रहता था

मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने छात्र विवेक कुमार के सिर में गोली मारी गई है ।घायल अवस्था में उसे pmch ले जाया गया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी थी। अभी तक छानबीन में जो बातें सामने आई है वह क्रिकेट खेल के विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। फिलहाल पुलिस परिजन और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

परिजनों ने बताया कि तीन युवक विवेक को खोजने आए थे लेकिन विवेक घर पर नहीं था और इसी दौरान थोड़ी देर के बाद उन्हें पता चला कि विवेक को गोली मार दी गई है। विवेक क्रिकेट खेलने जाता था आज किसी बात को लेकर विवाद हुआ था लेकिन किन लोगों से विवाद हुा था..यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है पुलिस उसी बिंदु पर जांच कर रही है।


Copy