भारत दक्षिण अफ्रीका T-20 सीरीज : दक्षिण अफ्रीका की जीत में लगी रिकॉर्डों की झडी...भारत के लिए अभी और मौके...

Edited By:  |
Reported By:
CRICKET CRICKET

पटना। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय भारत के पांच टी-20 की सीरीज खेलने के लिए भारत में हैं। गुरुवार को दिल्ली में हुए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर बेहद धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने 20 ओवर के खेल में 211 रनों का बडा टारगेट दिया था। जिसे अफ्रीकी टीम ने चेज कर लिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 फॉर्मेट में सबसे बडा रन चेज करने का रिकॉर्ड बना दिया।131 रनों की साझेदारी डेविड मिलर और डेर डुसेन के बीच हुई, जो चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बडी साझेदारी बनी। इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड बने हैं।

दक्षिण अफ्रीका में T-20 में अब तक सर्वाधिक रन चेज

- 212 रन विरुद्ध भारत- दिल्ली 2022

- 206 रन विरुद्ध वेस्ट इंडीज- जोहान्सबर्ग 2007

- 200 रन विरुद्ध भारत- धर्मशाला 2015

- 189 रन विरुद्ध भारत- सेन्चुरियन 2018

भारत के विरुद्ध सर्वाधिक रन चेज

- दक्षिण अफ्रीका- 212 रन विरुद्ध भारत- दिल्ली 2022

- दक्षिण अफ्रीका- 200 रन विरुद्ध भारत- धर्मशाला 2015

- वेस्ट इंडीज- 193 रन विरुद्ध भारत- मुम्बई 2016

T20 में लगातार जीत का रिकॉर्ड

- अफगानिस्तान- 12 मैच (फरवरी 2018 से सितम्बर 2019 तक)

- रोमानिया- 12 मैच (अक्टूबर 2020 से सितम्बर 2021 तक)

- भारत- 12 मैच (नवंबर 2021 से फरवरी 2022 तक)- भारत की जीत का अभियान दक्षिण अफ्रीका ने दिल्ली के मैच में रोक दिया)

- अफगानिस्तान- 11 मैच ( मार्च 2016 से मार्च 2017 तक)

- युगांडा- 11 मैच (सितम्बर 2021 से अक्टूबर 2021 तक)

T20 में चौथे विकेट के लिए सर्वाधिक पार्टनरशिप का रिकार्ड

- 161 रन आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और मैक्सवेल के बीच- विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका (जोहान्सबर्ग में)- 2016

- 131 रन दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और डेर डुसेन के बीच- विरुद्ध भारत- दिल्ली में)- 2022

- 127 रन दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस और डेर डुसेन के बीच- विरुद्ध इंग्लैंड ( केपटाउन में)- 2020 में

भले ही भारत पहला मैच हार गया हो लेकर सीरीज में वापसी को लेकर उसके पास अभी भी कई मौके हैं। देखिए कब कब है मैच-

दोनों टीमों के बीच सीरीज का कार्यक्रम

1- पहला टी20 - 9 जून (दिल्ली)

2- दूसरा टी20 - 12 जून (कटक)

3- तीसरा टी20 - 14 जून (विशाखापट्ट्नम)

1- चौथा टी20 - 17 जून (राजकोट)

2- पांचवां टी20 - 19 जून (बैंगलोर)


Copy