कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन : राहुल गांधी को ED द्वार समन दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत प्रदेश कांग्रेस ने भी किया विरोध प्रदर्शन

Edited By:  |
Reported By:
congress ka raastravyapi aandolan congress ka raastravyapi aandolan

रांची: ईडी द्वारा राहुल गांधी को समन दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन किया. रांची की खराब स्थिति को देखते हुए और कई थाना क्षेत्र में धारा 144 लगे होने की वजह से जहां कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस जन धरना पर बैठे और अपना विरोध जताया.

वहीं सभी जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना देकर अपना ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ईडी की कार्रवाई को विद्वेषपूर्ण करार दिया और कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं गोटूल की तरह इस्तेमाल कर रही है और बीजेपी विरोधी राजनीतिक दलों के नेताओं को निशाना बना रही है.


Copy