हेमंत सोरेन ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र : बासुकीनाथ से दुमका और डुमरी से देवघर सड़क को फोरलेन करने का आग्रह...कहा-आपका हमेशा सहयोग मिला...
Edited By:
|
Updated :10 Jun, 2022, 02:33 PM(IST)
Reported By:
रांची- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है। पत्र झारखंड की दो प्रमुख सडकों से संबंधित है। हेमंत सोरेन ने बासुकीनाथ से दुमका सड़क को चार लेन करने हेतु आग्रह किया है। साथ ही डुमरी से देवघर सड़क भी चार लेन करने हेतु आग्रह किया है।
हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य की सड़क व्यवस्था सुदृढ़ करने में आदरणीय गडकरी जी का हमें हमेशा साथ मिला है। इस संबंध में हेमंत सोरेन ने ट्वीट भी किया है।