आपकी सरकार-आपके द्वार में सीएम : अधिकारियों को सख्त निर्देश- जनता को मान-सम्मान से जीने का अधिकार देने में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं...

Edited By:  |
Reported By:
cm jharkhand cm jharkhand

रांची- वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की भूमि लातेहार के कोने गांव में आयोजित 'आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एवं विकास मेला में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस अवसर मुख्यमंत्री ने वीर शहीद नीलाम्बर- पीताम्बर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर नीलाम्बर-पीताम्बर के वंशज एवं अन्य लाभुक विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए। इस अवसर पर 410.84 लाख की 392 परिसंपत्तियां वितरित की गईं। अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार राज्य की जनता को मान सम्मान से जीने का अधिकार देना चाहती है। पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इसमें किसी तरह की कमी ना हो। गांव के लोग सरकार तक नहीं पहुँच पा रहे, तो सरकार उनके द्वार तक पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव पंचायत-पंचायत आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। झारखण्ड की भौगोलिक स्थिति कठिन है। कई क्षेत्रों में सरकार की निगाह और आवाज संभवतः नहीं पहुंच पाती है। अगर योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को नहीं मिल पाता है, तो योजनाओं का औचित्य क्या है। यही वजह है कि अगर आप सरकार तक नहीं पहुँच पा रहें हैं, तो सरकार आपके द्वार आई है। अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ प्राप्त हो, इसका प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्यवासियों के सहयोग से सरकार झारखण्ड को पहचान देने का कार्य करेगी। सरकार पूर्व की व्यवस्था में तेजी से सुधार करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। सरकार राज्य की जनता को मान सम्मान से जीने का अधिकार देना चाहती है। राज्य के पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इसमें किसी तरह की कमी नहीं हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनोपज पर कई ग्रामीण निर्भर हैं। सरकार इस क्षेत्र के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार करने जा रही है। सभी के लिए व्यवस्थित मॉडल तैयार होगा। ताकि वनोपज पर निर्भर रहनेवालों की आय में वृद्धि की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व तक सीमित संख्या में पेंशन देने का कार्य हो रहा था। लेकिन वर्तमान सरकार ने लाभुकों की संख्या को सिमित से असीमित कर दिया है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृद्धजनों, निःशक्तजनों, परित्यक्त और विधवा महिला को पेंशन योजना का लाभ प्राप्त होगा। प्रयास है कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने तक सभी को पेंशन योजना को जोड़ने का कार्य पूरा किया जाये।

मुख्यमंत्री ने नीलाम्बर-पीताम्बर के प्रपौत्र रामानंद सिंह और वंशजों कोमल सिंह से बात की। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त लातेहार को वीर शहीदों के परिजनों को हर संभव सहायता करने और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आदेश दिया।


Copy