झारखंड में सर्वजन पेंशन योजना : सीएम का आदेश- सभी उपायुक्त कृपया सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाये..

Edited By:  |
Reported By:
cm jharkhand cm jharkhand

पटना। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सर्वजन पेंशन य़ोजना को लेकर राज्य के सभी उपायुक्तों को कडे निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने सभी उपायुक्तों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का फिर आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त कृपया सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाये।

क्यों दिया पुनः आदेश

राज्य भर में विगत आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने हेतु एक माह तक आयोजित विशेष अभियान का शुभारभ मुख्यमंत्री ने गुमला से किया है। इस बीच मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि धनबाद तोपचांची प्रखंड के चिरुडीह गांव के सुनीता देवी के पति की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। लेकिन आज तक वे विधवा पेंशन से वंचित हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसकी जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को मामले की जांच कर सुनीता जी को मदद पहुँचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह आदेश जारी किया है।


Copy