बडी उपलब्धि : 44वां शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी करेगा भारत...पीएम मोदी करेंगे मशाल रिले की शुरुआत...

Edited By:  |
Reported By:
chess chess

पटना। 44वां शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2022 के दौरान महाबलीपुरम में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है। जबकि एशिया में 30 वर्ष के बाद आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ओलंपियाड के लिए ‘‘ऐतिहासिक मशाल रिले’’ की शुरुआत करेंगे।

इस बारे में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा किशतरंज का जन्म भारत में हुआ लेकिन पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन भारत में हो रहा है। भारत इसकी मेजबानी करने के लिए तैयार है। भारत के बहुत से खिलाड़ियों ने शतरंज में शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद कई खिलाड़ियों की प्रेरणा हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि शतरंज को देश के कोने कोने में ले जाने के लिए खेलो चेस मुहिम चलाई जाएगी। जिस तरह से खेलो इंडिया गेम्स को आगे बढ़ाया गया है उसी तरह खेलो चेस को भी हम गति देने का काम करेंगे। ओलंपियाड में भाग लेने 190 देशों से लगभग 3,000 खिलाड़ी भारत आएंगे।


Copy