बहुचर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्म : "ब्रह्मास्त्र" का ट्रेलर 15 जून को होगा रिलीज...यह भारतीय हिंदी भाषा की सुपर हीरो फिल्म

Edited By:  |
Reported By:
BOLLYWOOD BOLLYWOOD

पटना। बहुचर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र अब रिलीज को तैयार है। यह फिल्म लंबे समय से अटकी पडी थी। लेकिन अब यह फिल्म 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म का फर्स्ट लुक आउट जारी हो गया है। 15 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।यह भारतीय हिंदी भाषा की सुपर हीरो फिल्म है, जिसे अयान मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी राय औरनागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी एक साथ रिलीज होगी। फिल्म को थ्रीडी में रिलीज करने की योजना है।

फिल्म की पहली झलक का आखिरी फ्रेम इसकी कहानी का असली सूत्र समझाने की कोशिश करता है। इसमें शिव की एक विशालकाय प्रतिमा के सामने ठीक उन्हीं की देह भंगिमा लिए रणबीर कपूर दिखते हैं। दाहिने हाथ में त्रिशूल है और बायां हाथ की हथेली शिव की प्रतिमा से अलग है। शिव की मुट्ठी खुली है। शिवा की बंद है। रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की इस कहानी के शिवा है। उनकी बंद मुट्ठी में ही इस कहानी के राज हैं। वह तमाम समय विस्तार में फैली आकाशगंगा का वह अंश है जिसे पौराणिक काल से चली आ रही परंपराओं ने तलाश है। ये परंपरा है मानवता के विकास की, उसके पोषण की और उसके पालन की। ये अंश किसे चुनेगा, किसी को नहीं पता, लेकिन जिसे चुनेगा, उसी को मिलेगा अस्त्रों का देवता, ब्रह्मास्त्र।


Copy