बोकारो में ट्रेनी जवान की संदिग्ध मौत : जैप 4 कैंपस का मामला, मची अफरातफरी

Edited By:  |
Reported By:
bokaro me trainee jawan ki sandigdh maut bokaro me trainee jawan ki sandigdh maut

बोकारो : खबर है बोकारो से जहां IRB के ट्रेनी जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। जानकारी मिल रही है कि गोली लगने के बाद घायल जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीँ गोली चलने के बाद कैंप में अफरातफरी मच गई।

मामला बोकारो स्थित जैप 4 कैंपस का बताया जा रहा है जहां एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। दुर्गा पूजा की ड्यूटी के लिए जवान को हथियार और गोली मिला था। जानकारी मिल रही है कि मृतक जवान का नाम सुशील कुमार सुशील कुमार है वो साहिबगंज का रहने वाला था।

वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस गोली चलने के कारणों के जांच में लगी है।


Copy