बीजेपी का माइक्रो डोनेशन : एप के जरिए कार्यकर्ताओं से मांगी जनसहयोग की राशि

Edited By:  |
Reported By:
BJP BJP

रांची- माइक्रो डोनेशन अभियान को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में 3 'स'- सहभागिता, समर्पण, एवं सामान्य जनभागीदारी को बढ़ाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओ के अलावा आम जनभागीदारी भी बढ़ाए। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सुचिता और पारदर्शिता का अभियान है जिसके माध्यम से कार्यकर्ता एवं आम जनता 5 रुपया से लेकर 1000 रुपये तक का सहयोग राशि ऐप के माध्यम से कर सकते है।

उन्होंने कहा कि समाज मे बड़ा वर्ग जो हमारी संगठन से प्रत्यक्ष नही जुड़ा है लेकिन हमारी विचार धारा एवं नीतियों का समर्थक है।इस माइक्रो डोनेशन अभियान में वैसे लोगो को भी शामिल करें। बीजेपी विधायक दल के नेता ने कहा कि माइक्रो डोनेशन के माध्यम से भी सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी और सर्वव्यापी भाजपा बनाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से पार्टी को आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनाने का प्रयास है। बीजेपी प्रारम्भ से जनसहयोग के आधार पर आगे बढ़ी है और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।उन्होने प्रत्येक कार्यकर्ता से कम से कम 100 लोगो को जोड़ने का आह्वाहन किया।


Copy