बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक : हर दल को विकासवाद की राजनीति पर आने पर मजबूर करना है- पीएम मोदी

Edited By:  |
Reported By:
BJP BJP

पटना। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअली शामिल हुए।

वर्चुअली बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इन भावनाओं से प्रेरित होकर न थके न झुके काम कर रहा है। जिस पार्टी के पास ऐसे कार्यकर्ता हो तो कौन होगा जो इस पर गर्व न करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हम जैसे हर घर, हर बूथ तक पहुंचते हैं वैसे ही नागरिकों के घर-घर तक जाना है। हर घर भाजपा, इसी लगन के साथ काम करना होगा। देश में विकासवाद की राजनीति पर हमें हर दिशा में काम करना है। हर दल को विकासवाद की राजनीति पर आने पर मजबूर करना है।

उन्होंने कहा कि मैं जब भी कार्यकर्ताओं से मिलता हूं उनसे बहुत कुछ जानने को मिलता है। कार्यकर्ता के द्वारा जो जानकारी प्राप्त होती है वो बेहद सटीक जानकारी होती है आज देश का हर नागरिक नतीजा चाहता है,नागरिकों में आकांक्षाएं बढ़ी हैं। जब देश के 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाएं जग जाती है तो निश्चित रूप से सरकारों की जवाबदेही भी बढ़ती है। ये जन जागृति अनिवार्य रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करती है और दबाव भी बनाती है।


Copy