Hindi News / अपराध और अपराधियों को रोकने में सरकार विफल,राजनीतिक हितों में हो रहे काम-RJD

BIHAR POLITICS : अपराध और अपराधियों को रोकने में सरकार विफल,राजनीतिक हितों में हो रहे काम-RJD

Edited By:  |
bihar politics bihar politics

पटना: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है. ऐसा लगता है कि शासन और प्रशासन को पंगु बनाकर राजनीतिक हित साधने के लिए कार्य हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी शाषण में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि शासन और प्रशासन का अपराधियों पर कार्रवाई की दिशा में नाकामी साफ दिखाई दे रही है. सरकार का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो गया है.

सोनू-मोनू गैंग मामले पर सरकार पर निशाना

उन्होंने कहा कि कल तक जिन लोगों के यहां पुलिस छापेमारी करती थी,आज उन्हीं के इशारे पर दूसरे लोगों के यहां छापेमारी की जा रही है, लेकिन पुलिस को छापेमारी से पहले खुद अपनी तलाशी देनी पड़ रही है. यह सरकार के इकबाल के खत्म होने का स्पष्ट संकेत है. एजाज अहमद ने मोकामा में सोनू-मोनू गैंग द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले पर इशारा किया है.

कानून व्यवस्था के नाम पर गलत नीतिअपनाई जा रही

एजाज अहमद ने आरोप लगाया है कि राज्य में कानून व्यवस्था के नाम पर जिस तरह की नीति अपनाई जा रही है, वहां न्याय की उम्मीद करना मुश्किल है, क्योंकि पुलिस का काम है अपराधियों को पकड़ना और अपराधियों पर कार्रवाई साक्ष्य के आधार पर न्यायपालिका सजा मुकर्रर करवाती है और अपराधी को पकड़ने का काम पुलिस और प्रशासन का है, लेकिन सरकार में बैठे हुए लोग अपनी वाह वाही के लिए वैसे तरीके अपना रहे हैं जो कानून और संविधान में किसी को भी अधिकार नहीं है. इस तरह की व्यवस्था कहीं ना कहीं कानून के राज को कमजोर करने वाली व्यवस्था है.

प्रशासनिक निष्पक्षतासुनिश्चित करनेकी मांग

जब सरकार के मुखिया ही इस तरह के मामले को सही ठहराएंगे तो फिर न्याय न्यायपालिका का क्या मतलब रह जाएगा और इस तरह के कार्यों से व्यवस्था कमजोर होती है क्योंकि सभी का कार्य करने का व्यवस्था संविधान में निहित है और उसी के अंतर्गत सभी अपने-अपने कार्यों का निर्वहन करते हैं. सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. आरजेडी प्रवक्ता ने सरकार से प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित करने और सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की है.