कांग्रेस ने मांगा दो और मंत्री पद : बिहार की कमान संभालते फुल फार्म में अखिलेश सिंह, नीतीश के PM उम्मीदवारी की निकाली हवा

Edited By:  |
bihar me congress ne manga do aur mantri pad bihar ki kaman samalthe full form me akhilesh bihar me congress ne manga do aur mantri pad bihar ki kaman samalthe full form me akhilesh

PATNA :बड़ी खबर सामने आ रही है । विपक्षी नेतृत्व के सवाल पर जहां बिहार की सियासत गरमाते चली जा रही है। वहीं बिहार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते हीअखिलेश सिंह फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से कैबिनेट में दो और मंत्री पद की मांग कर दी है साथ ही महागठबंधन में कोऑर्डिनेशन कमिटी गठन के मुद्दे को हवा दे दी। वहीं नीतीश कुमार के पीएम पद की उम्मीदवारी की भी हवा उन्होंने निकाल दी है।

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश कुमार सिंह ने महागठबंधन के बीच बड़ी मांग रख दी है। उन्होंने महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग करते हुए बिहार कैबिनेट में दो और मंत्री पद की मांग भी कर दी है। अखिलेश सिंह ने साफ कहा कि कांग्रेस की हिस्सेदारी को देखते हुए कांग्रेस कोटे से दो और मंत्री बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन से शामिल सभी दलों के साथ एक समान व्यवहार हो इसके लिए कोऑर्डिनेशन कमिटी की गठन आवश्यक है।

वहीं अखिलेश सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी पर दिए गये आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान कि 'देश का प्रधानमंत्री बिहारी हो' का जवाब देते कहा कि जब लोकसभा चुनाव के बाद सांसद चुन के आएंगे तो उसके बाद प्रधानमंत्री के चेहरे पर फैसला होगा। प्रधानमंत्री के चेहरे के फैसले पर हम कुछ नहीं कर सकते हैं। दरअसल जगदानंद सिंह ने नीतीश के नेतृत्व का समर्थन करते हुए कहा है कि हम बिहार के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश का प्रधानमंत्री बने और इसके लिए हम लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं। कौन क्या चाहता है उससे हमें मतलब नहीं है। लेकिन हम चाहते हैं हमारी पार्टी चाहती है और हमारे राज्य की जनता चाहती है कि देश का प्रधानमंत्री नीतीश कुमार बनें उनमें सभी काबिलियत मौजूद है।

वहीं अखिलेश सिंह ने कहा कि संगठन की कुछ कमजोरियां हैं मैं उसे समझता हूं। कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं के साथ बिना भेदभाव किए हुए काम करूंगा। कांग्रेस के संगठन के पदाधिकारियों का जल्द ही चयन किया जाएगा।काफी समय से जो संगठन पदाधिकारी के वहीं बने हुए थे उनमें बदलाव नहीं हो रहा था।वहीं अखिलेश सिंह ने बताया कि बिहार में कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत बांका से होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे इसका नेतृत्व करेंगे। वहीं यात्रा के पटना पहुंचने पर एक बड़ी रैली गांधी मैदान आयोजित होगी। जिसमें सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी शामिल होंगी। वहीं भारत जोड़ो यात्रा का समापन कार्यक्रम गया में होगा उसमें राहुल गांधी सम्मिलित होंगे।

पटना से गौतम की रिपोर्ट ...


Copy