कोरोना टीकाकरण महाअभियान : बिहार में 6.26 करोड़ को लगाया गया कोरोना वैक्सीन

Edited By:  |
BIHAR ME 6.26 KAROR LOGO KO LAGA CORONA VACCINE BIHAR ME 6.26 KAROR LOGO KO LAGA CORONA VACCINE

सोमवार को बिहार में 10 लाख के पार वैक्सीनेशन, सूबे में 6.26 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा

PATNA:- बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में ‘6 करोड़ 6 माह' टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। सूबे में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 21 जून 2021 को हुई थी लेकिन इस लक्ष्य को दिसंबर से पहले ही हासिल कर लिया गया। बिहार में अबतक कोरोना वैक्सीन की 6 करोड़ 26 लाख 30 हजार 812 डोज दी जा चुकी है। वहीं सोमवार को बिहार में 10 लाख 11 हजार 141 व्यक्तियों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।

सोमवार को बिहार में 10 लाख के पार वैक्सीनेशन

बिहार में कोरोना टीकाकरण के विशेष अभियान के तहत सोमवार को राज्य में 10 लाख 11 हजार 141 व्यक्तियों को कोरोना का टीका दिया गया। टीकाकरण अभियान के संचालन के लिए 12,862 कोरोना टीकाकरण केंद्रों को संचालित किया गया। कोविड पोर्टल के मुताबिक 74,049 वैक्सीनेशन के साथ पटना में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ। वहीं 4,686 टीकाकरण के साथ अरवल वैक्सीनेशन के सूची में सबसे नीचे रहा। बात अगर अन्य जिलों की करें तो पूर्वी चंपारण में 31 हजार 811, मुजफ्फरपुर में 26 हजार 208, मधुबनी में 30 हजार 716, दरभंगा में 35,288 गया में 48 हजार 505, सारण में 47,922, समस्तीपुर में 27,866 सीवान में 47,750 , पूर्णिया में 54,029, पश्चिमी चंपारण में 24,225, वैशाली में 32 हजार 197, भागलपुर में 57,662, नालंदा में 41,818, रोहतास में 38015, सीतामढ़ी में 23,403, बेगूसराय में 32,519, कटिहार में 22,657 और गोपालगंज में 25 हजार 170 लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया गया है।

बिहार ने वक्त से पहले पूरा किया टारगेट

स्वास्थ्य विभाग ने 6 महीने में 6 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था। लेकिन राज्य सरकार की जागरुकता अभियान और विशेष टीकाकरण अभियान से इस टारगेट को वक्त से पहले पूरा कर लिया गया है। बिहार में अबतक कोरोना वैक्सीन की 6 करोड़ 26 लाख 30 हजार 812 डोज दी जा चुकी है, इनमें 4 करोड़ 76 लाख 35 हजार 473 लोगों को पहली डोज और 1 करोड़ 49 लाख 95 हजार 339 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।

राज्य में कब-कब चला महा टीकाकरण अभियान

वैसे तो राज्य में ‘6 महीने- 6 करोड़’ टीकाकरण अभियान की घोषणा के बाद ही राज्य में वैक्सीनेशन के काम में तेजी लाने की हर कोशिश की जा रही थी। लेकिन राज्य सरकार द्वारा बीच में लाया जाने वाला महाटीकाकरण अभियान इस कोशिश में कैटेलिस्ट की तरह काम करती थी।

5 अगस्त को प्रदेशभर में संचालित महाअभियान के तहत 9 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन दिया गया था. वहीं नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित टीकाकरण महाअभियान में 29 लाख 38 हजार 653 व्यक्तियों को टीका दिया गया था।

हालांकि इससे पहले भी राज्य में तीन बार कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया जा चुका था। 8 मार्च को पहली बार महिला दिवस के मौके पर टीकाकरण महाअभियान में 2 लाख 2 हजार 337 जनता को कोरोना का टीका दिया गया था। दूसरी बार, 12 मार्च को टीकाकरण महाअभियान पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के बीच संचालित किया गया। इस अभियान के तहत 1 लाख 35 हजार 575 व्यक्तियों को कोरोना टीका दिया गया। तीसरी बार, 5 अगस्त को पूरे राज्य में संचालित किए गए महाअभियान के तहत 9 लाख 26 हजार 150 व्यक्तियों को कोरोना टीका दिया गया था।

कोरोना वैक्सीन ही एकमात्र उपाय

देश में कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। डाक्टर्स और एक्सपर्ट के मुताबिक सिर्फ कोरोना की वैक्सीन से ही लोग कोरोना से बच सकते हैं। इसलिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन की जागरुकता के लिए कई अभियान चलाए। इसका असर ये हुआ कि जो लोग शुरुआती दौर में वैक्सीन लेने से डर रहे थे उन्होने भी बढ-चढ़कर वैक्सीनेशन अभियान में भाग लिया।

रिपोर्ट -निधि साव्या


Copy