बिहारी मजदूर की हत्या करने वाला आतंकी ढेर : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया

Edited By:  |
BIHAR MAJDOOR KI HATYA KARNE WALA AATANKI DHER BIHAR MAJDOOR KI HATYA KARNE WALA AATANKI DHER

PATNA:-जम्मू-कश्मीर में बिहारी मजूदर समेत अन्य प्रवासियों को निशाना बनाने वाले आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने दो अलग अलग जगहों पर चार आतंकियों को ढेर कर दिया है।इन चार आंतकियों में बिहारी के अररिया जिले के मजदूर की हत्या करने वाला लश्कर का कमांडर गुलजार अहमद रेशी भी शामिल है।गुलजार अहमत पर बिहार और यूपी की हत्या करने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षबलों ने बुधवार को दिन में शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) के दो आतंकी को मार गिराया वहीं शाम को लश्कर-ए-तैयबा के दो और आतंकियों को ढेर कर दिया।

कुलगाम में मारे गए लश्कर के दहशतगर्दों ने ही 17 अक्टूबर को वानपोह में दो बिहारी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि तीसरा घायल हो गया था। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि इनमें से एक लश्कर का कमांडर गुलजार अहमद रेशी भी शामिल है। पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी,जिसके बाद राज्य पुलिस और सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आतंकियों के साथ हुई एनकाउंटर में उसे मार गिराया।

शोपियां में हुई मुठभेड़ में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी को मार गरिया था पर इसमें सेना क के एक जवान को शहादत देनी पड़ी,जबकि दो अन्अय जवान घायल हो गये।

गौरतलब है कि हाल कि दिनों में कश्मीर में आंतकी घटना में बढोतरी हुई है वहीं सुरक्षाबलों ने दो सप्ताह में करीब 15 आंतकी को मार गिराया है।

भाजपा नेता ने सुरक्षाबलों की दी बधाई

बिहार एवं यूपी को मजदूर की हत्या करने वाले मजदूर की हत्या करने वाले आंतकियों को ढेर कर दिये जाने पर भाजपा ने जम्मू कश्मीर पुलिस,अर्धसैनिक बल और सेना के बधाई दी है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आंतकियों के लिए यब सबक है कि अगर वे किसी मासूम को निशाना बनायेेगे तो सुरक्षाबल उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं।बिहार के मासूम मजदूरों की हत्या करने वाले आंतकियों को मार गिराने वाली जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ ही सुरक्षाबलों की टीम बधाई की पात्र है।


Copy