बिहार के शिक्षा मंत्री की बड़ी घोषणा : शिक्षकों की समस्याओं पर होगी बैठक,कहा-शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता
पटना:शहर के रविंद्र भवन में रविवार को आयोजित शिक्षक संघ के सम्मान समारोह में मौजूद बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बड़ी बैठक बुलाने का ऐलान किया. लंबे समय बाद शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके साथ खड़ी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की समस्याओं पर जल्द बड़ी बैठक होगी, जिसमें विभागीय अधिकारी और शिक्षक प्रतिनिधि शामिल रहेंगे. समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान करने की कोशिश की जाएगी.
उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है. स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सबसे बड़ा लक्ष्य है और नई शिक्षा नीति को सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा.
मंत्री ने कहा कि वे कोई बड़ी घोषणा नहीं कर रहे, लेकिन शिक्षकों की हर समस्या के समाधान का प्रयास जरूर करेंगे।





