एक और धनकुबेर : जेल AIG रूपक कुमार का चार राज्यों में है करोड़ों की संपत्ति..निगरानी को आलीशान घर से लेकर आभूषण और कई अन्य संपत्ति के दस्तावेज मिले

Edited By:  |
Reported By:
BIHAR JAIL KA AIG BHI NIKLA DHANKUBER BIHAR JAIL KA AIG BHI NIKLA DHANKUBER

PATNA:-बिहार के जेल एआईजी रूपक कुमार के ठिकानों पर हुई छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है।यह छापेमारी बिहार झारखंड के साथ ही नोएडा,गुरूग्राम और बेंगलुरु में संपत्ति का पता चला है।मिली जानकारी के अनुसार इस छापेमारी में कई मकान और फ्लैट के कागजात मिले हैं. पटना में 3 करोड़ की लागत का भव्य मकान मिला है.मकान में लाखों रुपए का साज सज्जा का सामान लगाया गया है. 5 लाख 80 हजार नगद मिले हैं। 50 लाख रुपए के गहने मिले हैं।कई संपत्ति के कागजात भी मिले हैं.कई बैंक अकाउंट कई एटीएम मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है ।निगरानी की टीम इन सभी खाते को फ्रीज कर रही है.

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रूपक कुमार ने बिहार के साथ-साथ देश के 4 राज्यों में सम्पति तैयार की है निगरानी विभाग के मुताबिक, देवघर में उनके नाम से जमीन का बड़ा प्लॉट है। जमशेदपुर के पॉश इलाके दिमना में आलीशान फ्लैट और जमीन है। रांची में रूपक के नाम से फ्लैट और जमीन के कागजात मिले हैं। सिलिगुड़ी, पश्चिम बंगाल में जमीन और फ्लैट के कागजात मिले हैं। नोएडा के गौड़ सिटी में कई कॉमर्शियल दुकानें भी हैं। नोएडा में भी प्लॉट खरीदा है। पटना के बिहटा, लोदीपुर में भी फ्लैट है। बेंगलुरु में उनके नाम से जमीन के प्लॉट खरीदने का एग्रीमेंट पेपर बरामद किया गया है।लाखों रुपए के सोने के गहने मिले हैं,.


Copy