बिहार में 6 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर : अधिसूचना जारी, देखिए लिस्ट

Edited By:  |
bihar 6 ips transfer bihar 6 ips transfer

PATNA- अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार में 6 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। फैसला लेने के बाद नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

ताजा अपडेट के अनुसार आर मलारविझी को अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना का जिम्मा दिया गया है।

अनिल किशोर यादव को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण बिहार पटना को अतिरिक्त प्रभार अपर पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा बिहार पटना दिया गया है।

बलजीत सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रमोद कुमार मंडल को पुलिस अधीक्षक के रेल मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार मिला है। राकेश कुमार को समादेष्टा अश्वरोही विशेष सशस्त्र पुलिस आरा बनाया गया है।

अशोक कुमार प्रसाद को नगर पुलिस अधीक्षक गाया नियुक्त किया गया है। उन्हें समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बोधगया एवं समाज एकता बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 17 बोधगया का अतिरिक्त प्रभार मिला है।


Copy