भोजपुरी टॉकीज : पवन सिंह का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' हुआ 100 मिलियन के पार, पवन ने कहा - अपना प्यार दुलार बनवले रहीं
Edited By:
|
Updated :17 Jun, 2022, 02:46 PM(IST)
Reported By:
पटना। भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' ने सक्सेस की एक और लकीर खिंच दी है। पवन का यह गाना अब 100 मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है।
पवन सिंह ने गाना 'तुमसा कोई प्यारा' की सक्सेस को सेलिब्रेट करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट से लिखा - "आप सभी को दिल से धन्यवाद इतना सारा प्यार देवे खातिर. आपलोग ऐसे ही अपना प्यार दुलार बनवले रही." आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने ने रिलीज के साथ ही चार्ट बस्टर सॉंग होने के संकेत दे दिए थे, तभी इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 6 मिलियन लोगों ने देख लिया था।
पवन का यह गाना गोविंदा और करिश्मा कपूर की फ़िल्म खुद्दार के सुपर हिट गीत 'तुमसा कोई प्यारा' का भोजपुरी वर्जन है। पवन ने इसे प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गया है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह और लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है।