भोजपुरी टॉकीज : अक्षरा सिंह बनीं भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस...रवि किशन के बाद इन्होंने भी बढाई फीस...

Edited By:  |
Reported By:
bhojpuri bhojpuri

पटना। भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह हर दिन नया अचीवमेंट हासिल करती जा रही हैं। खबर है कि अक्षरा सिंह ने अपनी फीस बढ़ा दी है। यानी रवि किशन के बाद बाद अब अक्षरा सिंह भी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स से लिए पहले से ज्यादा चार्ज करने वाली हैं। अक्षरा ने अपनी आने वाली फिल्म 'डार्लिंग' के लिए दुगना पैसे लिए हैं। इस तरह वह भोजपुरी में सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गयी हैं।

अक्षरा को महंगी फीस पर साईन करने को लेकर फिल्म डार्लिंग के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने कहा कि अक्षरा सिंह डिजर्व करती हैं। वे सेलेक्टेड काम करती हैं और वे हमारी स्क्रिप्ट की डिमांड है। उन्होंने कहा कि डार्लिंग की पटकथा में फीमेल लीड सिंगर हैं, जिसको वो पूरी तरह शूट करती हैं। इसको लेकर निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा कि इस कहानी में अक्षरा से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। इसलिए हमने उन्हें फिल्म की कहानी के अनुसार उनको महंगी फीस पर साईन किया।

अक्षरा ने भी माना कि वे अब सेलेक्टिव काम करना चाहती हूँ। इसलिए उन्होंने फीस बढाई है। यह भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए भी अच्छी बात है कि हीरोइन भी अपनी प्रतिभा और काम के हिसाब से फिल्मों के चार्ज करने के लिए प्रेरित हो। हर कोई जिंदगी में आगे बढ़ाना चाहता है। मैंने कई प्रोजेक्ट्स फ्रेंडली नोट्स पर किये हैं और आज भी कर रही हूँ। लेकिन अब मैं और भी अच्छे काम करना चाहती हूँ, इसलिए पैसे तो खर्चने होंगे।


Copy