भोजपुरी टॉकीज : अक्षरा सिंह का गाना हुआ वायरल..चिंग्स का गाना गाने वाली पहली भोजपुरी स्टार..

Edited By:  |
Reported By:
bhojpuri bhojpuri

पटना। भोजपुरी की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'जवानी रॉकेट' रिलीज के साथ वायरल होने लगा है। इस गाने में वे रणवीर सिंह वाले चिंग्स का प्रमोट करती नजर आई हैं। इस तरह से अक्षरा सिंह चिंग्स के लिए गाना गाने वाली पहली भोजपुरी स्टार बन गयी है। उनके इस चिंग्स अवतार को रणवीर सिंह की तरह ही भोजपुरी के दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है।अक्षरा ने इस गाने के टीजर रिलीज की बात भी अपने इन्स्टाग्राम से शेयर की थी। इसलिए चिंग्स और अक्षरा को चाहने वालों को इस गाने का बेसब्री से इंतजार था। अब जब उनका यह गाना रिलीज हो गया है तो महज कुछ ही घंटों में गाने को लाखों व्यूज मिले हैं।

चिंग्स स्पेशल अक्षरा का गाना 'जवानी रॉकेट' को कम्पोज किया है शमीर टंडन ने। इस गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर आदिल शेख हैं। लिरिक्स अजित मंडल का है।


Copy