फर्स्ट लुक आउट : दौरी में दुल्हन लेकर निकले खेसारीलाल यादव...'डोली सजा के रखना' का फर्स्ट लुक..

Edited By:  |
Reported By:
bhojpuri bhojpuri

पटना। भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव औऱ आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें खेसारीलाल यादव, आम्रपाली दुबे को दुल्हन बना दौरी में लेकर जाते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में बैंड बाजा और बारात भी है। यह लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

वैसे एस आर के म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत फिल्म 'डोली सजा के रखना' में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे रोमांस करते नज़र आने वाले हैं। इसमें दोनों की केमेस्ट्री शानदार लग रही है, जिसके चर्चे फ़िल्म रिलीज होने से पहले से खूब हो रही है। फिल्म 'डोली सजा के रखना' का निर्देशन रजनीश मिश्रा कर रहे हैं। इसमें उनका साथ मिला है निर्माता रौशन सिंह व सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह का। फ़िल्म को लेकर रौशन सिंह ने कहा कि यह फ़िल्म एक पिता-पुत्र के मार्मिक रिश्तों पर आधारित है जिसे दर्शक काफी पसंद करेंगे,ऐसी उम्मीद है। मैं इस फ़िल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा को एक अच्छी व मनोरंजक फ़िल्म देने का प्रयास कर रहा हूँ। रजनीश मिश्रा ने कहा कि हमने जब भी फ़िल्म बनाई है, परिवार के सभी सदस्यों को ध्यान में रख कर बनाई है।

रजनीश मिश्रा - रौशन सिंह की जोड़ी एक बेहतरीन फिल्म 'डोली सजा के रखना' लेकर तैयार हैं। जल्द ही फ़िल्म का ट्रेलर भी आ जायेगा। अभी हाल ही में इस फ़िल्म के एक गाने की शूटिंग भोजपुरी के अब तक के सबसे आलीशान सेट पर हुई है, जिसमें फलक नाज़ और खेसारीलाल यादव का जलवा देखने को मिला।


Copy