भोजपुरी टॉकीज : ऐसा क्या हो गया कि खेसारी लाल यादव बेचने लगे "बैंगन" !

Edited By:  |
Reported By:
bhojpuri bhojpuri

पटना। भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारीलाल यादव इन दिनों बैगन बेचते नज़र आ रहे हैं। वे एक ठेले पर बैगन लेकर बेचने निकल पड़े हैं। लेकिन भोजपुरी फैॆंस को खेसारीलाल यादव का यह अंदाज खूब भा रहा है। दरअसल, पूरा मामला यह है कि खेसारी यादव एक डकी इंप्रेस करने के चक्कर में बैंगन बेच रहे हैं। वह इसलिए कि यह खेसारीलाल यादव का नया गाना 'बैगन लेलअ' का एक पार्ट है।

खेसारीलाल यादव का नया गाना 'बैगन लेलअ' है, जो आदिशक्ति फिल्म्स से रिलीज हुआ है। गाना 'बैगन लेलअ' को खेसारीलाल यादव ने अंतरा सिंह के साथ मिलकर गया है, जिनकी ट्यूनिंग काफी अच्छी लग रही है। एक बार फिर से गाने में खेसारीलाल यादव के आवाज का जादू दर्शकों पर चलता नज़र आ रहा है।दरअसल, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सब्जियों पर गाना बनने का एक नया ट्रेंड चल निकला है। उसी कड़ी में खेसारीलाल यादव गाना 'बैगन लेलअ' लेकर आये हैं। इस गाने का लिरिक्स पवन पांडेय ने लिखा है, जबकि संगीत आदिशक्ति फिल्म्स के श्याम सुंदर का है। गाने में खेसारीलाल यादव के साथ प्रीति राज नज़र आ रही है।

गाने को लेकर गीतकार पवन पांडेय ने कहा कि यह गाना बेहद मनोरंजक है। लोग हमारे गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। इसके लिए हम सबों के आभारी हैं। गाना 'बैगन लेलअ' अनायास ही मेरे जेहन में आया और मैंने इसे लिख दिया।


Copy