अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव : CM रहेंगे या नहीं सोनिया लेगी फैसला
PATNA- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बैठक खत्म हो चुकी है। पत्रकारों से बात करते हुए अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि मैं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ने जा रहा हूं। मैं सीएम रहूंगा या नहीं इस बात का फैसला सोनिया गांधी करेंगी। अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे पहले कहा गया था कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडूं।
लेकिन विगत कुछ दिनों में जो राजस्थान की राजनीति में परिस्थितियां बदली है वह मेरे लिए सही नहीं है। मैंने सोनिय मैडम में सॉरी बोला है। राजस्थान के विधायकों का कहना था कि प्रस्ताव पास किया जाए। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गलत मैसेज गया है। इसलिए में मैं ऐलान करता हूं कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने जा रहा हूं। मैं कांग्रेस का वफादार था, आज भी हूं, कल भी रहूंगा। मेरा दर्द समझने को कोई तैयार नहीं है।